फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot dead dead body found lying in the field Police engaged in investigation

Agra Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 May 2023 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 11:34 AM IST
सार

रुनकता के अकबरा गांव में खेत पर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मौके पर शराब की बोतल और पानी के गिलास भी मिले।

विज्ञापन
Youth shot dead dead body found lying in the field Police engaged in investigation
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अकबरा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आज सुबह हो सकी, जब ग्रामीण खेतों की ओर टहलने के लिए निकले। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



रुनकता के अकबरा गांव में खेत पर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मौके पर शराब की बोतल और पानी के गिलास भी मिले। सूचना पर सिकंदरा इंस्पेक्टर आनंद सही मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराई गई पर कोई पहचान नहीं कर सका। पुलिस को उसकी जेब से वोटर आई कार्ड और पैन कार्ड मिला, जिसके अनुसार उसका नाम सुमित पुत्र हेम सिंह निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना जगदीशपुरा है। युवक के गोली लगी थी और उसका सिर भी कुचल दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed