{"_id":"613bbcdd8ebc3eb4e14d213e","slug":"youth-running-with-earphones-dies-after-being-hit-by-train-agra-news-agr507062096","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगाकर दौड़ रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगाकर दौड़ रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
यर फोन लगाकर दौड रहे इकलौते बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से गई जान
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। मनसुखपुरा गांव निवासी अमन यादव (19) की ईयर फोन लगाकर दौड़ते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
परिजनों के मुताबिक सुरजेश यादव के दो बेटियां और एक बेटा अमन था। बृहस्पतिवार की शाम वह रुदमुली की तरफ आगरा इटावा रेलवे लाइन की पटरी पर दौड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दौड़ते समय वह ईयर फोन पर गाना भी सुन रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।
आसपास के खेतों में काम रहे किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। मां मां ऊषा देवी और पिता तो बेसुध हो गए। दोनों बहनें संध्या और अनन्या की भी रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
जन्मदिन से एक दिन छिन गया बेटा
बाह। परिवारीजनों के मुताबिक अमन यादव का शुक्रवार को जन्मदिन था। परिजन इसकी तैयारी में थे। पर, एक दिन पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अमन की मौत पर बिलखते ही बहनें संध्या और अन्नया ने कहा कि अब वे रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी। भाई दूज पर किसको टीका करेंगी।