फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth riding auto dies due to collision with unknown vehicle

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत

Mon, 22 Jan 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth riding auto dies due to collision with unknown vehicle
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर शनिवार की रात्रि देवरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में मौत अमांपुर के ग्राम नगला चौपारा निवासी नवीन (22) की हुई। युवक नवीन कुमार अपने भाई विपिन और अन्य ग्रामीणों के साथ गुजरात जाने के लिए दोपहर सवा तीन बजे घर से निकला था। स्टेशन पर पहुंचने पर गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण दोनों भाई ट्रेन में सवार नहीं हो सके। ट्रेन छूटने के बाद वह घर वापस जाने के लिए वह ऑटो में सवार हो गया। अमांपुर मार्ग पर देवरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में नवीन कुमार की मौत के पर मौत हो गई और ग्राम अशोकपुर निवासी संजू घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक संजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


ट्रेन क्या छूटी भाई का साथ छूट गया
कासगंज। सड़क हादसे में मृतक युवक नवीन कुमार गुजरात में मजदूरी का कार्य करता था। दो माह पहले वह गांव लौटकर आया था। शनिवार को सड़क हादसे में युवक नवीन की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। विधवा मां मिथलेश व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। छोटा भाई विपिन रो-रोकर कह रहा था कि काश ट्रेन नहीं छूटती तो आज मेरा भाई मेरे साथ होता। बहन लक्ष्मी, सुनीता, प्रीति भाई की याद कर बार-बार बेहोश हो रही थी।

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed