फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth opens fire after misbehaving with a girl, family in panic

Agra News: युवती से अभद्रता के बाद युवक ने की फायरिंग, दहशत में परिजन

Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth opens fire after misbehaving with a girl, family in panic
कागारौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से अभद्रता की। विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। वारदात से पीड़ित परिवार में दहशत में है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को गांव का युवक दीपक उनकी बेटी से अभद्रता की। पीड़िता और उसकी मां शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचीं तो दीपक ने गलत नीयत से युवती का हाथ पकड़कर दोबारा अभद्रता की। विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। थाने में शिकायत की गई। आरोप है कि अगले ही दिन आरोपी दीपक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित परिजन ने थाने आकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दीपक, सूरज और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी कागारौल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।वहीं शनिवार को आरोपी दीपक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के सामने उसकी मां अनुसुइया देवी ने हंगामा कर दिया। शांति व्यवस्था भंग होने पर पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed