फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth misdeed with teenager in Mainpuri crime news

Mainpuri: किशोरी को बहाने से ले गया अपने घर, फिर की घिनौनी हरकत

Fri, 04 Nov 2022 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 04:35 PM IST
सार

किशोरी की मां बाजार गई हुई थी। वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी आया और उसे बहाने से अपने साथ ले गया। आरोपी ने अपने घर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
Youth misdeed with teenager in Mainpuri crime news
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को आरोपी धोखे से अपने घर बुला कर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजन थाना पहुंचे, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी। दोपहर के समय आरोपी रोहित कुमार वहां आया और किशोरी को धोखे से अपने पर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मां के घर लौटने के बाद जब बेटी घर पर नहीं मिली तो खोजबीन की। कुछ देर बाद पीड़िता घर लौटी और परिवार के लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी से दुष्कर्म की बात पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोरी को साथ लेकर वे थाना में पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: हेड वार्डेन के घर छाया मातम, आगरा सेंट्रल जेल परिसर में फंदे पर लटका मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश 

परिवार के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed