फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of head warden was found hanging in Agra Central Jail premises

Firozabad: हेड वार्डेन के घर छाया मातम, आगरा सेंट्रल जेल परिसर में फंदे पर लटका मिला था शव

Fri, 04 Nov 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 04:26 PM IST
सार

सेंट्रल जेल में हेड वार्डेन की मौत से हर कौई हैरान है। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। आज जब हेड वार्डन की लाश घर पहुंची तो परिवार को लोगों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
dead body of head warden was found hanging in Agra Central Jail premises
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा सेंट्रल जेल में हेड वार्डेन का शव दोपहर जेल परिसर स्थित सरकारी आवास पर फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार को जब हेड वार्डेन का शव प्रतापपुर रोड स्थित यदुवंश नगर उसके पैतृक घर पर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

 
महेश सिंह (47) पुत्र हरी बक्स सिंह निवासी यदुवंश नगर आगरा सेंट्रल जेल में हेड वार्डेन के पद पर तैनात थे। गुरुवार दोपहर चार बजे जब वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी  तलाश की गई। कर्मचारियों ने जंगले से झांक कर देखा तो उनका शव पंखे पर लटका हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हेड वार्डेन की संदिग्ध हालातों में मौत की जानकारी होते ही उसके रिश्तेदार, व्यवहारी और आसपास के लोग उसके घर के बाहर एकत्रित हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता और दो बच्चे अखिल व अमित को रोता- बिलखता छोड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed