{"_id":"66fcf6f27d532e1fe301394e","slug":"youth-made-many-revelations-during-interrogation-by-intelligence-agencies-in-agra-who-circulating-fake-notes-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जनकपुरी महोत्सव में खपा रहा था 500 रुपये के नकली नोट, पूछताछ में खुला रैकेट; अब विनोद की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जनकपुरी महोत्सव में खपा रहा था 500 रुपये के नकली नोट, पूछताछ में खुला रैकेट; अब विनोद की तलाश
Wed, 02 Oct 2024 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:02 PM IST
सार
ताजनगरी में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में 500 रुपये के नकली नोट खपाते हुए युवक गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। अब पुलिस विनोद नाम के सख्श की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नकली नोट। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे जनकपुरी महोत्सव में रविवार को 500 रुपये के नकली नोट खपा रहा युवक पकड़ा गया। मंगलवार को खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने युवक से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसे मथुरा के विनोद ने 10 हजार रुपये में 20 हजार के नकली नोट खपाने के लिए दिए थे। अब एजेंसियों को विनोद की तलाश है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर जगदीशपुरा का आकाश शनिवार रात को जनकपुरी में झूले वालों और कई दुकानदारों को नकली नोट देकर गया था। झूले वालों ने रविवार को रुपये गिने तो दो हजार से अधिक नकली नोट निकले। इस पर उन्होंने सभी झूलेवालों को सतर्क कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार रात आकाश दोबारा नकली नोट खपाने के लिए जनकपुरी पहुंचा तो लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से 500-500 रुपये के 33 नकली नोट बरामद किए। बाकी साढ़े तीन हजार रुपये वह जनकपुरी में चला चुका था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी), एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने घंटों पूछताछ की। आकाश ने बताया कि वह मथुरा में एयरटेल फाइबर में इंस्टालेशन का काम करता है। उसके साथ मथुरा का विनोद भी काम करता है। विनोद ने मेले में नकली नोट चलाने का आइडिया दिया था।
कहा कि भीड़ अधिक होने के चलते वहां दुकान लगाने वाले नोट पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। विनोद ने ही उसे 10 हजार लेकर 20 हजार के नकली नोट दिए थे। आकाश ने बताया कि विनोद काफी पहले से यह काम कर रहा है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास
आकाश ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास किया। बताया कि उसने गूगल पर नकली नोट वालों का नंबर तलाश किया था। पुलिस ने मोबाइल की हिस्ट्री चेक की तो उसका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उससे दिल्ली के एक युवक ने संपर्क किया था।
उससे 10 हजार में 10 हजार नकली नोट देने की बात तय हुई थी। वहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक कूड़ेदान में पॉलिथीन में नकली नोट डाल गया था। एजेंसियों ने जब सख्ती की तो उसने विनोद का नाम लिया। आरोपी आकाश के परिवार में मां के अलावा पत्नी दो बच्चे हैं।