{"_id":"6802145a10f680637903d7cd","slug":"youth-kidnapped-minor-girl-sleeping-in-house-and-then-harassed-her-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर से बच्ची को उठा ले गया युवक..फिर किया ऐसा घिनाैना काम, खून से लथपथ मिली नाबालिग; परिजनों के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर से बच्ची को उठा ले गया युवक..फिर किया ऐसा घिनाैना काम, खून से लथपथ मिली नाबालिग; परिजनों के उड़ गए होश
Fri, 18 Apr 2025 02:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:29 PM IST
सार
आगरा में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में सो रही 13 वर्षीय नाबालिग को युवक उठा ले गया। गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ घिनाैनी हरकत की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला उदैया में गुरुवार की रात घर में सो रही किशोरी को युवक उठा ले गया। गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गुरुवार की रात नाबालिग अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। देर रात एक बजे दरिंदा 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घर के बाहर से उठाकर गांव के बाहर बने देवस्थल के चबूतरों के पीछे ले गया। बच्ची के साथ घिनाैना काम किया।
ये भी पढ़ें-UP: कमरे में मिले दंपती के शव, बिलख रही थी 20 दिन की बेटी; मौत से पहले वीरू ने व्हाट्सएप पर इन्हें भेजी ऑडियो
ये भी पढ़ें-UP: कमरे में मिले दंपती के शव, बिलख रही थी 20 दिन की बेटी; मौत से पहले वीरू ने व्हाट्सएप पर इन्हें भेजी ऑडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
दरिंदगी के बाद नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग गया। बदहवास हालत में नाबालिग घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार की सुबह पिता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें-UP: शादी की स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत...लड़ बैठी दुल्हन, फेरों से पहले टूटा रिश्ता; बैरंग लाैटी बरात
ये भी पढ़ें-UP: शादी की स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत...लड़ बैठी दुल्हन, फेरों से पहले टूटा रिश्ता; बैरंग लाैटी बरात
घटनास्थल पर खून के निशान थे। डीसीपी अतुल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी में दरिंदा घटना से पहले नगला उदैया की गलियों में जाता नजर आ रहा है। वहीं कुछ देर बाद ही नाबालिग को बाहों में जकड़कर गांव से बाहर की ओर ले जाता दिख रहा है।