फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Jumps into Yamuna After Threatening Family Over Phone Search Underway

UP: 'मैं जान दे रहा हूं...', कहकर युवक ने यमुना में लगाई छलांग, दृश्य देख कांप गए लोग; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 13 Sep 2025 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 10:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घरवालों से विवाद के बाद युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। वह पानी में बहते हुए चला गया। सूचना पर पुलिस तो आ गई, लेकिन स्टीमर नहीं आया। इस बात से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Youth Jumps into Yamuna After Threatening Family Over Phone Search Underway
पुल पर खड़ी युवक की बाइक और उसका फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

परिजनों से विवाद होने पर जवाहर पुल से शुक्रवार सुबह प्लाईवुड कंपनी के सेल्समैन जय कुमार (25) ने छलांग लगा दी। वह पानी में बहते हुए चला गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, मगर स्टीमर नहीं आया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आधा घंटे तक पुल पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर माने। देर शाम तक सेल्समैन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना सुबह तकरीबन 11 बजे की है। पुरा गोवर्धन, खंदाैली निवासी जय कुमार एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता है। उसके पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि वह सुबह 10 घर से ऑफिस के लिए निकला था। 1 घंटे बाद किसी ने फोन किया। बताया कि एक युवक बाइक को खड़ी करने के बाद बैग और फोन को छोड़कर जवाहर पुल से यमुना में कूद गया है। इसकी जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने जल पुलिस को बुलाया। मगर, आधा घंटे तक कोई नहीं आया। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन आधा घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही। बाद में पुलिस ने आश्वासन दिया। तब कहीं वो पुल से हटे। पुलिस स्टीमर और गोताखोरों की मदद से जय कुमार की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार को एक बार फिर युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed