फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth jumped in Yamuna police took help of Google to save life

Agra News: यमुना में लगाई युवक ने छलांग, जान बचाने के लिए पुलिस ने ली गूगल की मदद

Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

कर्ज से परेशान होकर युवक घर से चला आया। वह आत्महत्या करने की बोल रहा था, जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश की। कोई पता न चलने पर पुलिस की मदद ली गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन से उसके पास तक पहुंची। उस दौरान युवक नदी में डूब रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ने यमुना में कूदकर उसे बचा लिया।

विज्ञापन
Youth jumped in Yamuna police took help of Google to save life
युवक को यमुना नदी से बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक अपने भाई के संपर्क में था। भाई ने यूपी 112 पर कॉल किया। उसे बचाने की गुहार लगाई। जानकारी पर दरोगा मौके पर पहुंच गए। बाद में गूगल लोकेशन शेयर कर युवक को ढूंढ निकाला। उसको यमुना से बाहर निकाल लाए। जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को परिवार के लोगों ने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात के 9:00 बजे होंगे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक, जिसका नाम दीपक कुमार है। वह यमुना में कूदने जा रहा है, उसको जल्दी से बचा लो। इस समय वह हाथी घाट पर मौजूद है। यूपी 112 पर यह सूचना आने के बाद थाना छत्ता पुलिस को अवगत कराया गया। उस समय थाने की डिवीजन चौकी प्रभारी चित्र कुमार बेलनगंज में गश्त पर थे। कॉलर से जानकारी मिलने के बाद वे उप निरीक्षक मांगे राम, चौकी प्रभारी सुभाष बाजार थाना मंटोला और उपनिरीक्षक सुमित कुमार के साथ बाइक पर हाथी घाट पर पहुंच गए। मगर, किसी के कूदने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर उन्होंने कॉलर से जानकारी ली। 
विज्ञापन


उसने बताया कि दीपक यमुना में ही है। उसकी लोकेशन भी मिल रही है। इस पर दरोगा ने युवक की लोकेशन ली। लोकेशन अंबेडकर पुल की आई। इस पर पुलिसकर्मी तलाश करते हुए अंबेडकर पुल के नीचे पहुंचे। यहां पर मोबाइल और पर्स रखे मिले। अंदर एक युवक डूब रहा था। उसे देखकर पुलिसकर्मी यमुना में कूद गए और उसे बचाकर बाहर निकालना निकाल लाए। 15 मिनट में पुलिस ने युवक की जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज होने से था परेशान

चौकी प्रभारी चित्र कुमार ने बताया कि  दीपक कुमार सेवला सदर का रहने वाला है। वह प्राइवेट कंपनी में अकाउंट का काम करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि उस पर कर्जा हो गया है। इस कारण परेशान चल रहा था। अभी शादी भी नहीं हुई है। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके मिलने के बाद परिवार के लोग आ गए। उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी के सराहनीय कार्य को अधिकारियों ने भी सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed