फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth festival begins, enthusiasm shown in race

Agra News: युवक समारोह का आगाज, दाैड़ में दिखाया उत्साह

Thu, 16 Oct 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth festival begins, enthusiasm shown in race
मैनपुरी। राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी में बृहस्पतिवार से 3 दिवसीय युवक समारोह का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने कहा कि खेल शिक्षा का ही एक अंग है। छात्र-छात्राओं को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में आयोजित जनपदीय युवक समारोह का उद्घाटन प्राचार्य ने मार्च पास्ट की सलामी और ध्वजारोहण के साथ किया। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खेलों की शुरुआत गत चैंपियन नेहरू स्मारक समान की छात्रा तनु ने मशाल दौड़ के साथ की। प्रतियोगिता के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, संयोजक अनिल कुमार, सह संयोजक सुमन यादव ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्य संतोष शाक्य, विवेक कुमार और नीरज बाबू दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा, यदुवीर नरायण दुबे, अशोक यादव, शोभा मिश्रा, प्रभा कुमारी, एसपी सिंह, धीरेंद्र सिंह, कमल यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन आशुतोष यादव ने 1500 मीटर दौड़ में पाया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न दौड़ की प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं हुईं। यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीन वर्ग में हो रही है। पहले दिन अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में एसडीआरके इंटर कॉलेज आगरा रोड मैनपुरी के आशुतोष यादव ने प्रथम, अंकुश यादव श्री महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर ने द्वितीय और दीपांशु डीएवी इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-19, 200 मीटर दौड़ में विनय कुमार क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, शॉटपुट में आशीष कुमार, अंडर-14 100 मीटर दौड़ में रामराज अहिमलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर- 17, 400 और 200 मीटर दौड़ में तुन नेहरू स्मारक समान प्रथम रहीं। अंडर- 19 बालिका 200 और 400 मीटर में संध्या चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय प्रथम रहीं। अंडर- 14 बालिका 100 और 200 मीटर में रौनक कन्या विद्यालय देवामई प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed