फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth drowns after getting trapped in a deep pit while bathing in the Yamuna.

Agra News: यमुना में नहाते समय गहरे गड्ढे में फंसा युवक, डूबने से मौत

Thu, 24 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns after getting trapped in a deep pit while bathing in the Yamuna.
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के स्ट्रैची ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय एक युवक गहरे गड्ढे में फंस गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर निवासी शेर सिंह (45) एत्माद्दौला के मोती महल क्षेत्र में रिश्तेदारी में आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्ट्रैची ब्रिज के नीचे यमुना में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर युवक को बाहर निकाल सके। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नहाते समय डूबने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed