फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies at brother-in-law's house injury marks on head

साढ़ू के घर युवक की मौत: सिर पर चोट के निशान...अस्पताल में पड़ी थी लाश; परिजन बोले- उसे मार दिया

Sat, 18 May 2024 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 12:23 PM IST
सार

साढ़ू के घर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया उन्हें अस्पताल से फोन आया था। जब वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Youth dies at brother-in-law's house injury marks on head
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में साढ़ू के घर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव को लेकर थाना बाह पहुंचे। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


टूंडला के अकबरपुर में अपने साढ़ू के घर गए बाह के टोड़ीपुरा गांव के अजय (35) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव को बाह थाने ले पहुंचे परिजनों ने हत्या का शक जताया है। बताया गया है कि  अजय मेहनत मजदूरी करता था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद के धातरी गांव में है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अजय टूंडला के अकबर पुर गांव में बुलावे पर अपने साढ़ू के घर गया था। शुक्रवार की सुबह पत्नी आरती टोड़ीपुरा आई और बोली कि छत से गिर कर अजय घायल हो गया है। आगरा के अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए रुपये दे दो। पिता गंगाराम ने पुलिस को बताया कि जब घरवाले अस्पताल में पहुंचे तो अजय का शव पड़ा मिला, सिर पर चोट के निशान थे। शव को लेकर थाने पहुंचे गांव के लोग भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


उन्होंने अजय की हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिना पिता का साया, कैसे होगा दो बच्चों का पालन
टोड़ीपुरा के अजय की 15 जून 2012 को धातरी की आरती के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे देव (11), सौरभ (9) है। परिवार में अजय अकेला कमाने वाला था। अजय की मौत के साथ ही दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है। परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि पिता का साया छिनने के बाद अब दोनों बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजन गम और गुस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed