{"_id":"674c5da77ec7f8737a0a9a60","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127957-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
Sun, 01 Dec 2024 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
- गांव रुई के पास हुई दुर्घटना, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। शहर से कस्बा स्थित अपने गांव गैंती लौट रहा युवक मैनपुरी भोगांव मार्ग पर गांव रुई के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव गैंती निवासी सोनू सिंह (24) शनिवार को किसी काम से शहर आए थे। देर शाम काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर गांव रुई के पास पहुंची। तभी पीछे से आए किसी वाहन की चपेट में आकर सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग चुका था। लोगों ने एंबुलेंस से सोनू को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद भी आ गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।