{"_id":"6295a74c378de155646a8652","slug":"youth-died-of-electrocution-before-wedding-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, तभी मिली दूल्हे की मौत की खबर, बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, तभी मिली दूल्हे की मौत की खबर, बिलख पड़े परिजन
Tue, 31 May 2022 10:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 May 2022 10:57 AM IST
सार
जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां दूल्हे की मौत की खबर मिलने के बाद पलभर में मातम पसर गया। परिजनों की हालत देख गांव के लोग भी अपने आंसूं नहीं रोक सके। कोई पिता को संभाल रहा था तो कोई दूल्हे की मां को।
विज्ञापन
घर के बाहर विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया गया है कि इटावा में पुताई का कार्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत की खबर परिजनों को सोमवार को मिली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की जुलाई माह में शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे, कि इससे पूर्व उसकी अर्थी उठ गई।
विज्ञापन
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालई निवासी विजयकांत (26) अपने चचेरे भाई अमलेश निवासी धुनपई मक्खनपुर के साथ 15 दिन पहले इटावा में मजदूरी करने के लिए गया था। पुट्टी करते समय रविवार को विजय कांत और अमलेश को करंट लग गया। जिनको उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। रविवार को विजय कांत की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों को विजयकांत की मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। काफी संख्या में ग्रामीण विजयकांत के घर पर मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि विजयकांत की जुलाई माह में शादी होनी थी।
विज्ञापन
परिवारीजन शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच विजयकांत की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।