फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth committed suicide by shooting himself in the chest

Agra News: युवक ने सीने में गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 25 Jul 2023 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jul 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide by shooting himself in the chest
युवक ने सीने में गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

नगला कंज में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला कंज में मंगलवार की सुबह युवक ने घर के बरामदे में खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला कंज निवासी अजय उर्फ कल्लू (22) मंगलवार की सुबह घर पर था। करीब 8:30 बजे वह छत पर गया था। कुछ ही देर बाद परिजन ने गोली चलने की आवाज सुनी तो छत पर पहुंचे। देखा कि वहां अजय बरामदे में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसने तमंचे से सीने में गोली मारी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही अजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना बेवर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। युवक ने खुदकुशी क्यो कि इसको लेकर परिजन इस बारे में किसी वजह की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed