फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten up in a dispute over parking a bike

Agra News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की पिटाई

Sun, 09 Jul 2023 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in a dispute over parking a bike
बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की पिटाई
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी, पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव आड में सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद के बाद आरोपी युवक के घर में घुस गए। उसे व परिवार के अन्य सदस्य को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव आड निवासी पंकज सिंह छह जुलाई को गांव सुल्तानपुर से घर वापस लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर रास्ते में विपिन तोमर, भीम निवासी दूंदपुर रास्ते में बाइक खड़ी किए हुए थे। जब उसने बाइक हटाने के लिए कहा तो वह लोग गालीगलौज करने लगे। वह चुपचाप अपने घर चला गया। रात में करीब आठ बजे आरोपी अपने साथ लला, अर्जुन व अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। आते ही उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। घर में मौजूद विवेक की भी पिटाई की गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान उनकी बाइक वहीं पर छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed