फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger brother stabbed to death over money transaction dispute

कातिल भाई: जिसको जान से ज्यादा किया प्यार, उसे चंद मिनटों में मार डाला; आखिर क्यों ली छोटे भाई की जान

Fri, 24 Nov 2023 02:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 24 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

दोनों भाइयों में मारपीट हुई। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान बड़ा भाई भी घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Younger brother stabbed to death over money transaction dispute
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा के लोहिया नगर में युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। जिस भाई को जान से ज्यादा प्यार किया, उसी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। छोटे भाई पर किए गए हमले के दौरान बड़ा भाई खुद भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। पिता की तहरीर पर आराेपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यहां की है घटना 
लोहिया नगर निवासी अब्दुल हसन व उसके छोटे भाई मोहम्मद हसन (24) के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच झगड़ा बढ़ने लगा। नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। उनमें मारपीट हुई। इस दौरान बड़े भाई अब्दुल ने छोटे भाई हसन पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोटें आई। भाइयों के बीच झगड़े की बात सुनकर पास में ही दूसरे मकानों पर रहे अन्य भाई व पिता भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


छोटे भाई की मौत 
परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। हसन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता सद्दीक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बड़े भाई अब्दुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब्दुल हसन का इलाज सिढ़पुरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज हो जाने के बाद अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं, जिससे वह बाग न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed