{"_id":"675facdfeb4328c7cf0177b5","slug":"young-men-who-came-to-give-wedding-card-loot-with-women-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का कार्ड देने आए युवकों को समझा रिश्तेदार, फिर हुआ ऐसा कांड...उड़ गए घरवालों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का कार्ड देने आए युवकों को समझा रिश्तेदार, फिर हुआ ऐसा कांड...उड़ गए घरवालों के होश
Mon, 16 Dec 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:00 AM IST
सार
शादी का कार्ड देने के बहाने आए युवक को महिला ने रिश्तेदार समझकर खूब खातिरदारी की, लेकिन उसने ऐसा कांड कर दिया कि परिजनों के होश उड़ गए। आरोपी महिला को बेहोश कर उसके सोने के जेवर लूट ले गया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक शादी का कार्ड देने के बहाने घर के अंदर आ गया। इसके बाद महिला को बेसुध कर कानों से सोने के कुंडल उतार ले गया। परिजनों ने आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पंचगई खेड़ा, ताजगंज निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को सुबह एक युवक उनके घर आया। उसने खुद को उनके परिवार के सदस्य मंजीत का दोस्त बताया। कहा कि अपनी शादी का कार्ड देने आया है। उन्होंने भरोसा कर घर के अंदर बैठा लिया। बातचीत करने के दौरान आरोपी ने पाउडर जैसा फेंका, जिससे वह बेसुध हो गईं।
बाद में कानों से सोने के कुंडल उतारकर फरार हो गया। होश में आने पर उन्होंने घटना के बारे में परिजन को बताया। फुटेज से जिला मथुरा के थाना फरह में गांव सोमपुरा निवासी राजेश के रूप में आरोपी की पहचान की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।