फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man, upset over wife visiting her parents' home,records video and commits suicide.

Agra News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने वीडियो बनाकर कर ली खुदकुशी

Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young man, upset over wife visiting her parents' home,records video and commits suicide.
आगरा। प्रेम विवाह के छह माह बाद ही पत्नी मायके चली गई। अवसाद में आकर पति ने कुतलूपुर (ईदगाह) में वीडियो बनाने के बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व बनाए वीडियो में उसने पत्नी के छोड़कर जाने के बाद भी उससे कुछ नहीं कहने की बात कही है। साथ ही अपने परिवार से माफी भी मांगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ईदगाह कुतुलपुर निवासी सोनू सिंह (22) जूते की दुकान पर काम करते थे। परिजन ने बताया कि सोमवार रात वह कमरे में सोने गए थे। सुबह जब बाहर नहीं निकले तो अंदर झांक कर देखा। उनका शव फंदे से लटका हुआ था। सोनू ने फरवरी, 2026 में लव मैरिज की थी। वह पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर के थे। छोटे भाई की पहले मृत्यु हो चुकी है। सोनू का पत्नी से विवाद चल रहा था। खुदकुशी से पहले उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर परिचितों को भेजा था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में परिजन ने तहरीर नहीं दी है। मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोते हुए बनाया वीडियो

सोनू ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो कहा है कि मेरी वाइफ को कोई दिक्कत ना हो, वह अपने घर रहे पर मेरे पास ना आए। मेरी बाडी उसे मत देना। मेरे मरने के बाद वह अपने घर जाए। वह अपनी लाइफ में खुश रहे, उसकी जिंदगी थी उसको एडजस्ट कर दिया मैंने। मैं अपने घरवालों से माफी मांगता हूं, मैंने जो भी करा गलत किया। अब आगे कभी नहीं करूंगा, रहूंगा नहीं तो करूंगा कहां से? अपने घरवालों को छोड़ूं, खासकर अपनी वाइफ को भी छोड़ूंगा, अपने घरवालों को भी और रोऊंगा, फिर क्या फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed