{"_id":"5d5e8df78ebc3e6c492db63c","slug":"young-man-thrown-from-kalindi-express-train-for-protesting-against-loot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में घुसे बदमाश, लूट का विरोध करने पर युवक को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में घुसे बदमाश, लूट का विरोध करने पर युवक को फेंका
Fri, 23 Aug 2019 10:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने ट्रेन से फेंका युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जा रहे आलीपुर खेड़ा निवासी एक युवक से कालिंदी एक्सप्रेस में लूट की कोशिश की गई। नाकाम होने पर बदमाशों ने उसे टूंडला क्षेत्र में ट्रेन से बाहर फेंक दिया। गंभीर हालत में परिजन गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया।
थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी 25 वर्षीय सागर जौहरी बुधवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था। मैनपुरी रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय पर ट्रेन रवाना हो गई।
टूंडला क्षेत्र में पहुंचने के बाद सागर ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा हुआ था, तभी तीन महिलाएं व एक पुरुष वहां आए और उसे पकड़ लिया। सभी लोग उसकी जेब की तलाशी लेने लगे।

जेब से मोबाइल व नकदी निकालने लगे, विरोध करने पर ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री जागे तो बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होश आने पर उसने परिजनों को किसी तरह उसने सूचना दी।
देर रात परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सागर को उपचार के लिए शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। घायल के मुताबिक मोबाइल व नकदी की छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहां मौजूद जीआरपी ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। परिजनों की मदद से वह जिला अस्पताल आया।
गैंग में महिलाएं भी हैं सक्रिय
सागर जौहरी के साथ कालिंदी एक्सप्रेस में जो वारदात हुई, उससे यह बात साबित होती है कि ट्रेन में घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग में महिलाएं भी सक्रिय हैं। सागर के परिजनों की ओर से अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।