{"_id":"667d68aebe230f50b2030f35","slug":"young-man-started-barking-like-dog-changed-his-style-such-death-family-members-were-shocked-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुत्ते की तरह भौंकने लगा युवक, बैठने से लेकर खाने तक बदला अंदाज; फिर हुई ऐसी मौत...कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुत्ते की तरह भौंकने लगा युवक, बैठने से लेकर खाने तक बदला अंदाज; फिर हुई ऐसी मौत...कांप गए घरवाले
Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
सार
युवक की मौत जिस तरह हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है। मरने से पहले उसका अंदाज पूरी तरह बदल गया था। उसे पानी से डर लग रहा था, तो कभी कुत्ते की तरह भौंकने लगता।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई। युवक को तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसने देसी दवा ले ली थी, लेकिन रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था। इस घटना के तीन महीने बाद अब जाकर उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। युवक को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। इससे घबराए परिवार के लोग युवक को डॉक्टर के पास ले जाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के रहने वाले 31 वर्षीय गोविंद पुत्र बालमकुंद को तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि गोविंद बाइक से जा रहे थे। तभी कुत्ते ने उनके पैर में झपट्टा मारा और काट लिया। इसके बाद गोविंद ने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया, बल्कि वो किसी गांव से ही ऐसे ही देसी दवा ले आया था। उसके बाद से कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन 25 जून की रात को अचानक से गोविंद के व्यवहार में परिवर्तन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी मुंह से कुत्ते की तरह भौंकने की आवाज सुनाई देने लगी। परिवार के लोग ये देख घबरा गए। गोविंद को उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, उससे पहले ही मौत हो गई। गोविंद की मौत के बाद पूरा परिवार दहशत में है। क्योंकि वो इतने दिन तक साथ रहे। इस वजह से गोविंद की पत्नी अपनी दोनों बच्चियों के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं।