फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot in firing In Agra after dispute between two parties four people from both parties injured

UP News: दो पक्षों में विवाद, मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग; युवक के गले को भेद गई गोली... चार घायल

Thu, 29 Aug 2024 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

आगरा में दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग हुई। गोली एक युवक के गले को भेद गई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
young man shot in firing In Agra after dispute between two parties four people from both parties injured
मारपीट में घायल महिला, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव में एक कार के शीशे टूट गए। इस पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति के गले में गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर गया। वहीं मारपीट में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला हरकेशी गांव की है। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि गांव निवासी शिशुपाल पुत्र जयवीर सुबह शौच के लिए खेत पर गया था। लौटते समय रास्ते में गांव के ही सत्यराम, रामप्रकाश, वीरपाल, हरिबाबू से अतिक्रमण को लेकर कहासुनी होने लगी। 

विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो चारों आरोपियों ने शिशुपाल को पीटकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष ने फायरिंग की। इसमें जयवीर के गले में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं घर पर जमकर पथराव किया गया। 
 

इसमें एक कार के शीशे टूट गए। मारपीट में जयवीर व उसका बेटा शिशुपाल व दूसरे पक्ष से सत्यराम व उसका बेटा हरिबाबू घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed