फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead before eight days of his marriage in mainpuri

शादी से आठ दिन पहले युवक की गोली मारकर हत्या, कानों में लगा मिला ईयरफोन

Tue, 04 Dec 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 04 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
young man shot dead before eight days of his marriage in mainpuri
इसी बरामदे में सो रहा था युवक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में सोमवार की रात घर के बरामदे में लेटे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण घर के बाहर आ गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन


सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की आठ दिन बाद शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी किशनपाल उर्फ लल्लन के चार भाई मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। वो गांव में ही दोनों पैरों से दिव्यांग चचेरे भाई धर्मेंद्र के पास करीब 10 वर्ष से रह रहा था। चचेरा भाई गांव के बाहर सड़क पर ठेल लगाता है और किशन भी उसके साथ ही काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के माथे पर मारी गोली

सोमवार की शाम किशन पाल घर के बरामदे में पड़ी चारपाई पर सोने के लिए लेट गया। पास ही उसका दिव्यांग छोटा भाई राधेश्याम सो रहा था। रात करीब नौ बजे अज्ञात हमलावर वहां आए और किशन के माथे पर गोली मारने के बाद भाग निकले।  

अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास मौके की ओर दौड़ पड़े। चारपाई पर देखा तो किशनपाल का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। 

शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। युवक का भी किसी से कोई विवाद नहीं था। चचेरे भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

कानों में लगे ईयरफोन

परिजनों के अनुसार किशनपाल की जिस समय गोली मारकर हत्या की गई, उस समय वह मोबाइल में ईयर फोन लगाकर गाने सुन रहा था। शायद इसी वजह से किसी के पास आने की आहट उसे सुनाई नहीं दी। 

वहीं चर्चा ये भी है कि पास ही सो रहे छोटे भाई ने गोली चलने की आवाज सबसे नजदीक से सुनी, तो क्या वह जागा नहीं होगा या उसने गोली मारने वाले को देखा और पहचाना नहीं होगा। पुलिस को परिवार के किसी भी व्यक्ति की ओर से घटना को लेकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी गई। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद भी हो सकता है।  

परिजनों ने बताया कि युवक की शादी भोगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार से तय हो गई थी। 13 दिसंबर को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। लेकिन उसकी हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed