फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man remained atop a mobile tower all night following a dispute with friends

Agra News: दोस्तों से विवाद के बाद रातभर मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा युवक

Sat, 24 Oct 2026 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man remained atop a mobile tower all night following a dispute with friends
बाह: बासौनी के ​खिल्ली गांव में टावर पर चढ़ा युवक
बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव में दोस्तों से झगड़े के बाद बृहस्पतिवार रात एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत में जुटी रही, जिसके बाद शुक्रवार तड़के 4 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन


खिल्ली गांव निवासी विवेक उर्फ पोसका का बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में अपने दोस्तों से विवाद हो गया था। गश्ती पुलिस दल को रास्ते में पीड़ित विवेक मिला, जिसे समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। लेकिन युवक घर जाने के बजाय रात 9 बजे गांव में ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बासौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाह से फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। पुलिस लगातार युवक को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देती रही। करीब 7 घंटे की समझाइश के बाद शुक्रवार तड़के 4 बजे युवक नीचे उतरने को राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोस्तों से झगड़ा होने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। बासौनी पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे 7 घंटे बाद टावर से सुरक्षित उतार लिया है। युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed