फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man posing as a customer absconds with two gold rings

UP: ग्राहक को पहचानने में हुई भूल...सराफा कारोबारी की दुकान पर आया युवक; पलक झपकते ही उड़ाईं सोने की दो अंगूठी

Fri, 01 Mar 2024 09:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

सराफा कारोबारी नहीं समझ पाया कि जो युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया है, वो चोर है। आरोपी ने दो सोने की अंगूठी गायब कर दीं। जानकारी होने पर सराफा कारोबारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Young man posing as a customer absconds with two gold rings
सोने की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज नगर के मुख्य बाजार बारहद्वारी के निकट पक्की गली के मोड़ पर एक सराफा कारोबारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक दो सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने शोर मचाया और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अज्ञात युवक के खिलाफ सराफा कारोबारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


यह वारदात देर सायं करीब 7:18 बजे हुई। युवक सत्यनरायन बिड़ला सराफ की दुकान पर पहुंचा। युवक ने कहा कि उसे अंगूठी खरीदनी है। इस पर वृद्ध कारोबारी सत्यनरायन बिड़ला ने अंगूठी भरा बॉक्स युवक को अंगूठी पसंद कराने के लिए काउंटर पर रखा। युवक कई मिनट तक अंगूठियां देखने लगा। इसी बीच अचानक मौका देखकर व बॉक्स से दो सोने की अंगूठी निकालकर भाग गया।
विज्ञापन


कारोबारी सत्यनरायन बिड़ला ने शोर मचाया और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में सराफा कारोबारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी कारोबारियों ने दी हैं। घटना की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर राघव मौके पर आ गए। सीसीटीवी फुटेज आधार पर अंगूठी लेकर फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed