फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man placed bomb under kiosk to teach his girlfriend lesson who failed in unrequited love In Agra

UP: इश्क में नाकाम सिरफिरे ने रची साजिश, प्रेमिका को उड़ाने के लिए रख दिया बम; हकीकत सुन पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 19 Mar 2024 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

इश्क में नाकाम सिरफिरे ने भयावह साजिश रची। प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए उसके खोखे के नीचे बम रख दिया। हकीकत सुन पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
young man placed bomb under kiosk to teach his girlfriend lesson who failed in unrequited love In Agra
इश्क में नाकाम सिरफिरे ने रची साजिश, प्रेमिका को उड़ाने के लिए रख दिया बम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर एक युवक ने वायु विहार मार्ग (जगदीशपुरा) पर खोखे के नीचे संगमरमर के बॉक्स में बम रख दिया। वह धमाका कर खोखा संचालक को सबक सिखाना चाहता था। मगर, नाकाम हो गया। बम फटा नहीं। संचालक की बेटी और बेटे को पता चल गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर आवागमन के साथ पेट्रोल पंप और आसपास की दुकानों को बंद करा दिया। बम निरोधक दस्ते ने दो घंटे तक जांच की। इसके बाद बिचपुरी के जंगल में ले जाकर गड्ढा कराकर बम में धमाका कर निष्क्रिय कर दिया। आरोपी को देर शाम सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को दी बम होने की सूचना

कलवारी से वायु विहार मार्ग पर रेलवे के फाटक नंबर-8 के पास चतुरा फिलिंग स्टेशन है। इसके बराबर में 10 कदम पर बिज्जो का चाय का खोखा है। नजदीक ही मैक्रोमाइंड स्कूल है। खोखे के नीचे से पीएनजी लाइन भी गुजर रही है। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे बिज्जो के बेटे जीवन ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बम होने की सूचना दी। 
विज्ञापन

कहा कि मार्बल के बॉक्स में बम जैसी संदिग्ध वस्तु नजर आ रही है। यह सोमवार सुबह से पड़ा हुआ है। इसमें एक बार धुआं भी निकला था। उसने बुझा दिया। सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। जांच की। 2 घंटे की जांच के बाद एक टेंपो को बुलाया। सुरक्षित तरीके से बम को उठाकर रखा और बिचपुरी के जंगल में ले गए।
 
विज्ञापन

कम थी तीव्रता

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते के पास एक किट होती है। पहले जेसीबी से गड्ढा कराया गया। इसमें बम को रखा गया। इसके चारों तरफ बालू से भरे कट्टे रख दिए गए। किट की मदद से धमाका कराया गया। धमाके की तीव्रता काफी कम थी। धमाके के बाद गंधक की गंध आ रही थी। 

अमूमन गंधक का इस्तेमाल पटाखे बनाने में होता है। मौके से मिले केमिकल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खोखा संचालक के एक टेंपो चालक से झगड़े की बात सामने आई है। आशंका है कि डराने के लिए बम रखा गया। फिलहाल जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

24 घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

खोखा संचालक बिज्जो की 14 साल की बेटी सोनम ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे वह खोखे पर आई थी। पूर्वाह्न 11 बजे खोखे के नीचे से धुआं निकलता देखा। इस पर झांककर देखा तो संगमरमर का बॉक्स नजर आया। उससे दो तार निकल रहे थे। पास ही कंडेंसर भी था। उसने पास में पड़ा एक बोरा उठाकर कई बार बॉक्स पर मारा, इससे धुआं बंद हो गया। तार अलग हो गए। 

इसके बाद भाई जीवन को बुलाया। वह पुलिस को सूचना दे रहा था लेकिन तब मां-बाप के नहीं होने पर किसी को बताया नहीं। जीवन ने बॉक्स को पत्थर पर उठाकर रख दिया। उसे लग रहा था कि तार टूट गए हैं। अब कुछ नहीं होगा। मंगलवार को जब लोग आए तो बम होने का शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पहले टेंपो चालक पर जताया था शक

बिज्जो ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले शिव कुमार नामक टेंपो चालक से उसका झगड़ा हुआ था। वह 10 रुपये लेकर आया था। रुपये देने के बाद 20 रुपये बता रहा था। इस पर विवाद हो गया था। पेट्रोल पंप के कर्मचारी आ गए। तब उसे समझाकर भेज दिया गया था। लेकिन रात में उसने घर आकर धमकाया था। वह अवधपुरी पुलिस चौकी पर शिकायत करने गए थे। उसे भी बुलाया था। दोनों में बात हो गई थी। लिखित शिकायत नहीं की थी। शक टेंपो चालक पर था। मगर, ऐसा नहीं निकला।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कलवारी के रहने वाले गया प्रसाद ने बम रखा था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। उसने यही बताया कि वह खोखा संचालक के परिवार की युवती से प्यार करता था। मगर, युवती की शादी हो गई। परिवार की दूसरी युवती को भी फंसाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इस पर बम रखकर खोखा संचालक को सबक सिखाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed