{"_id":"6289d91bd1e411670b230528","slug":"young-man-parked-his-car-on-jawahar-bridge-and-jumped-into-yamuna-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुल पर कार खड़ी की, रेलिंग की तरफ आगे बढ़ा और फिर यमुना में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुल पर कार खड़ी की, रेलिंग की तरफ आगे बढ़ा और फिर यमुना में लगा दी छलांग
Sun, 22 May 2022 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 12:02 PM IST
सार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल पर रविवार सुबह एक युवक कार से आया। उसने अपनी कार साइड में खड़ी की। कार से उतरकर पुल की रेलिंग की तरफ आया। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
जवाहर पुल पर खड़ी युवक की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल से रविवार सुबह व्यापारी राजेश ने यमुना में छलांग लगा दी। वह कार लेकर आए थे। पुल पर अचानक कार रोकी और यमुना में कूद गए। जानकारी मिलने पर सात घंटे बाद शव निकाला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम निवासी राजेश आनलाइन ट्रेडिंग करते थे। रविवार को सुबह नौ बजे वह फिरोजाबाद की तरफ से वाटर वर्क्स की तरफ आ रहे थे। जवाहर पुल पर आते ही कार को रोक दिया। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि कार से उतरने के बाद राजेश ने यमुना में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। उधर, कार के नंबर की मदद से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य देव शर्मा ने बताया कि शाम तकरीबन चार बजे व्यापारी का शव मिल गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारी ने यमुना में छलांग क्यों लगाई? इसका कोई कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि प्राथमिक जांच में यही पता चला कि राजेश का किसी से लेन-देन था। पिछले कई दिन से वो तनाव में थे। इस वजह से ही आत्मघाती कदम उठाया है। अभी जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन