{"_id":"5ea3f3632e3ab46da0675743","slug":"young-man-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साथ बैठकर पी शराब, फिर आधी रात को कर दी भतीजे की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ बैठकर पी शराब, फिर आधी रात को कर दी भतीजे की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2020 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गुलाब नगर में शुक्रवार रात रिश्ते के चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। दोनों किराए पर एक ही मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से बातचीत करने के शक में उसने भतीजे की हत्या की है। मथुरा के दाऊजी थाना क्षेत्र निवासी लेखराज (30 वर्ष) पुत्र जवाहर आगरा में मजदूरी करता था।
वो जगदीशपुरा के गुलाब नगर में शांति देवी के मकान में किराए पर रहता था। उसके गांव का ही मुंहबोला चाचा सत्यवीर भी अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में रहता है। वो भी मजदूरी करता है।

Trending Videos
वारदात से पहले साथ बैठकर पी शराब
रिश्ते में भतीजा होने के चलते लेखराज सत्यवीर की पत्नी से बातचीत करता रहता था। इससे सत्यवीर को उस पर शक हो गया। सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उसने लेखराज को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
शुक्रवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद वो आधी रात को उठा और कमरे में रखी कुदाल से लेखराज के सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला।
दहशत के कारण पत्नी कमरे से बाहर नहीं निकली। शनिवार सुबह मकान में रहने वाले दूसरे किराएदार जब उसके कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने लेखराज का शव फर्श पर पड़ा देखा।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी लेखराज को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।