{"_id":"6552616725ed9fef150859a9","slug":"young-man-murdered-by-hanging-attempt-to-kill-wife-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-7296-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक की फंदा लगाकर हत्या, पत्नी की जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक की फंदा लगाकर हत्या, पत्नी की जान लेने की कोशिश
Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में रविवार को दिवाली की रात गृहस्वामी की किरायेदारों ने गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। गृहस्वामी की पत्नी की भी जान लेने की कोशिश की गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। हत्या के पीछे किरायेदारी से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी हृदयमोहन सक्सेना ऑटो चलाने का काम करते थे। रविवार को रात्रि के समय करीब 2 बजे हृदयमोहन के पास ऑटो बुकिंग के लिए फोन आया था और उन्होंने पत्नी से ऑटो की चाबी मांगी। वह स्वयं घर में बनी दुकान से बीड़ी लेने चले गए। वहां हत्यारोपी बंटी, बबली और गुड़िया योजना के मुताबिक मौजूद थे। जैसे ही हृदयमोहन दुकान पर पहुंचे तो तीनों ने उनके गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। हृदयमोहन की चीखपुकार सुनकर पत्नी पूजा पहुंची तो पूजा पर भी हमला कर दिया गया। वह भी बेहोश हो गईं। रात्रि के समय हृदयमोहन के दो बच्चे भी घर पर सो रहे थे, लेकिन उन्हें वारदात की जानकारी नहीं मिल सकी। हृदयमोहन की मौत हो गई, जबकि पत्नी पूजा बच्चों को बेहोशी हालत में मिली। बच्चों ने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ अजीत चौहान भी मौके पर पहुंच गए। घायल पूजा को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पूजा ने पुलिस को बताया कि बंटी, बबली और गुड़िया उनके मकान में किराये पर रहते थे। 4-5 दिन पहले ही उन्होंने अपना घर आरोपियों से खाली कराया था। इसी बात की आरोपी रंजिश मान रहे थे। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पूजा ने इन्हीं आरोपों के साथ बंटी, बबली और गुड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन