फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Murdered And Dead Body Threw Near Yamuna River Crime News

आगरा: पार्टी के लिए महिला के साथ निकला था युवक, यमुना किनारे मिली लाश, हत्याकांड के सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

Sun, 28 Nov 2021 04:06 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 04:06 PM IST
सार

विगत 22 नवंबर को युवक का शव बरामद हुआ था, इस प्रकरण में महिला और उसके साथी को पुलिस ने नामजद किया है। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि सनी को कॉल करके बुलाया था।

विज्ञापन
Young Man Murdered And Dead Body Threw Near Yamuna River Crime News
सनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे मिले जूता कारीगर सनी के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिता का कहना है कि बेटे को एक महिला ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव यमुना में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा हे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शरीर पर मिले थे चोटों के निशान
शाहगंज के नगला मोहन निवासी सनी (25) का शव 22 नवंबर को फाउंड्री नगर स्थित यमुना किनारे मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोटों से होना आया। 
विज्ञापन

हरियाणा में रहते हैं मृतक के पिता

मामले में मृतक के पिता मुकेश ने शनिवार रात को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि वह पत्नी के साथ हरियाणा में रहते हैं। आगरा में बेटे सनी और विक्की रहते थे। 21 नवंबर की सुबह 11 बजे सनी अपने चाचा भोला के साथ बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर बोदला निवासी रेखा ने कॉल किया था। उसे कुछ बात करने के लिए बोदला बुलाया। अपने साथ मुकेश जाट के भी होने के बारे में बताया। इस पर सनी चला गया। शाम को छह बजे सनी ने मुकेश के मोबाइल से मां को फोन किया। कहा कि वह मुकेश और रेखा के साथ है। कुछ देर में आ जाएगा। घर पर बता देना। दूसरे दिन दोपहर में रेखा घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर की पहचान

भोला की पत्नी को सनी का कीपेड वाला मोबाइल दिया। उसमें सिम और चिप नहीं थी। कहा कि अब सनी नहीं आएगा। इस पर सनी की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। बाद में 23 नवंबर को पुलिस ने सनी के जीजा अखिलेश कुमार को कॉल किया। सनी का शव गोकुल नगर में यमुना किनारे मिलने की जानकारी दी। बाद में परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर पहचान की। पिता मुकेश ने आरोप लगाया कि रेखा और उसके दोस्त मुकेश जाट ने ही सनी की हत्या की है। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यमुना में फेंक दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि हत्या, साक्ष्य मिटाने और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। 

आटो में बैठे थे तीनों
मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने सनी को मुकेश जाट और रेखा के साथ ऑटो में बैठे देखा था। इस पर उन्हें टोका भी था। इस पर मुकेश ने पार्टी करने जाने की बात कही थी। इसके बाद तीनों चले गए थे।

आगरा में ऑटो गैंग से सावधान: बेटी के साथ जा रही महिला को बेहोश कर गहने और रुपये लूटे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed