फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder in conflict between two families in agra

पानी के छींटे पड़ने पर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हत्या, पांच अन्य घायल

Mon, 01 Jun 2020 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 02:00 PM IST
सार

  • क्योरी बीच का पुरा गांव में दो सगे भाइयों के परिवार में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी
  • घटना के दौरान युवक की हत्या, मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल

विज्ञापन
young man murder in conflict between two families in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के बाद गांव क्योरी बीच का पुरा में छत पर भरे पानी को निकालने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। रात इनके बीच लाठी-डंडे के साथ कुल्हाड़ी भी चली। 

विज्ञापन


घटना में वीकेश (18) पुत्र मुकेश सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन



बारिश के बाद गांव के मुकुट सिंह की पुत्री भारती छत पर भरे पानी को निकाल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पानी के छींटे मुकुट सिंह के भाई मुकेश के ट्रैक्टर पर पड़ गए। इसी बात पर मुकेश और मुकुट सिंह झगड़ने लगे। भाइयों को लड़ता देख दोनों परिवार के अन्य लोग भी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

देखते ही देखते लाठी-डंडे के साथ कुल्हाड़ी से हमला हो गया। इसमें मुकेश सिंह, उनका पुत्र वीकेश, अरुण, बंटी, धर्मेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष के मुकुट सिंह घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी पिनाहट में भर्ती कराया। 

घायल वीकेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। पुलिस वीकेश की हालत को देखते हुए अपनी गाड़ी मे लेकर आगरा जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। 

ग्रामीणों के अनुसार जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। एसओ पिनाहट अंजित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed