एटा: छत पर सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या, पांच माह पहले ही हुई थी शादी
- छत पर की गई युवक की हत्या, हत्यारों ने खेत में फेंका शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक छत पर सो रहा था। हत्यारोपी उसका शव खेत में डालकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह खेत में शव पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां
गांव नगला विशुन निवासी वासुदेव (20) पुत्र जदुनाथ सिंह की बुधवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक रात को मकान की छत पर सोया हुआ था, हत्यारे छत पर चढ़कर पहुंच गए। छत पर ही गला रेता गया, उसके बाद शव को उठाकर मकान से करीब 100 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया।
आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल
जिस छत पर वासुदेव सो रहा था, वहां पर भी खून बिखरा मिला। इससे साबित हो रहा है कि छत पर ही हत्या की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि परिजनों को कानों कान खबर नहीं लगी और हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद शव को उठाकर खेत तक ले पहुंचे। गुरुवार की सुबह खेतों पर पड़ा युवक का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
जिस महिला को मृत समझ रही थी पुलिस, वो 11 माह के बेटे को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंची फिरोजाबाद
परिजनों ने जाकर देखा तो उसका गला कटा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या होने की पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक की पांच माह पूर्व ही शादी हुई थी और परिवार के सभी सदस्य काफी खुश थे। इस वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।