फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Depot will be built in Kalindi Vihar for second corridor construction work will start after marking

Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार में बनेगा डिपो, मार्किंग के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू

Mon, 14 Aug 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 10:13 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार में डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। मार्किंग के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Agra Metro Depot will be built in Kalindi Vihar for second corridor construction work will start after marking
आगरा मेट्रो का डिपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो के लिए दूसरे कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार में डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। एलिवेटेड ट्रैक के लिए स्टेशन तय हो चुके हैं। मार्किंग के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज चौराहा, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार स्टेशन हैं।
विज्ञापन


ये कॉरिडोर एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है और मार्किंग भी की जा रही है। ट्रैक के निर्माण कार्य के लिए डिपो के लिए अभी कालिंदी विहार में स्थान चयनित हुआ है। विकल्प के तौर पर अबुलउला दरगाह के पास भी डिपो बनाया जा सकता है। पहले कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो बना है, इसकी कालिंदी विहार से दूरी अधिक है। ऐसे में दूसरे कॉरिडोर के लिए दो डिपो बनाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed