फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed his wife lover In Agra then surrendered himself after reaching thana

UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने

Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने प्रेमी पर चाकू से इतने वार किए कि देखकर लोग कांप गए। इसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
young man killed his wife lover In Agra then surrendered himself after reaching thana
प्रेम संबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को युवक ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी। बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना से चंद कदम की दूरी पर आनंद नगर गली नंबर 6 में सोमवार को पति ने पत्नी के प्रेमी की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। सरेआम हुए हत्याकांड से गली में अफरातफरी मच गई। लोगों ने हत्यारोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। मगर, वो बचकर भाग निकला और थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन 3:30 बजे की है। 35 वर्षीय बंटू जूता कारीगर था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 7 माह पहले बंटू मोहल्ले के ही विनोद की पत्नी को ले गया था। तब से बोदला में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई। रविवार को बंटू महिला को लेकर अपने घर वापस आ गया। इस बात की जानकारी विनोद को हो गई। वह बौखला गया।

बंटू घर से निकलकर जा रहा था। तभी रास्ते में विनोद ने उसे पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोग आते, तब तक विनोद ने चाकू निकाल लिया। आरोप है कि उसने चाकू से बंटू पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर लोग आ गए। 
 

उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे धुन डाला। मगर, वह भाग निकला। परिजन घायल बंटू को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, विनोद ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताया कि झगड़ा हो गया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मामले में मुकदमा दर्ज किया।

मोहल्ले में तनाव पर बुलाई फोर्स

मृतक बंटू और आरोपी विनोद के घर 100 मीटर की दूरी पर हैं। घटना से दोनों परिवार में तनाव की आशंका पर सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। महिलाओं ने जाने नहीं दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह रोका। बाद में लोगों को समझाकर शव को ले जाया गया।

जान बचाने के लिए दौड़ा बंटू, चाकू मारता रहा विनोद

बंटू की बहन रजनी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने बच्चे को जन्म दिया है। वह अस्पताल में भर्ती है। बंटू उसको देखने जा रहा था। तभी एक युवक आया। वह उसे बुलाकर बाहर ले गया। विनोद ने घेर लिया। बंटू पर चाकू से कई प्रहार किए। 

वह बचने के लिए भागा। मगर, विनोद ने छोड़ा नहीं। उसकी गर्दन, पीठ, कमर, पेट पर ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा। इससे पूरी गली में खून ही खून बिखर गया। आरोपी के घरवाले भी मौजूद थे। उन्होंने आरोपी के परिजन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed