फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jumped to his death in the Yamuna fought like this for 1 km police saved his life

जाको राखे साइयां: युवक ने यमुना में लगाई मौत की छलांग...ऐसा करिश्मा हुआ, एक किमी तक बहता रहा; बच गई जान

Sat, 02 Aug 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 10:31 AM IST
सार

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने यमुना में मौत की छलांग तो लगा दी, लेकिन पानी का बहाव उसका कुछ भी न बिगाड़ सका। एक किलो मीटर तक वो यमुना में बहते हुए आ गया। पुलिस ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
young man jumped to his death in the Yamuna fought like this for 1 km police saved his life
पुलिस ने बचाई युवक की जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने शुक्रवार दोपहर को यमुना किनारा मार्ग से यमुना में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह एक किलोमीटर तक पानी में बहता हुआ दशहरा घाट तक पहुंच गया। तभी जल पुलिस की नजर पड़ गई। बहते हुए मजदूर को बचाने के लिए स्टीमर से पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे बचाया। अस्पताल में उपचार के बाद मजदूर की हालत में सुधार है। सूचना पर परिजन भी आ गए। उसकी पहचान पवन उर्फ टिंकू के रूप में हुई।
विज्ञापन


थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जल चौकी प्रभारी को दोपहर दो बजे थाना ताज सुरक्षा पुलिस के बसई घाट ड्यूटी पॉइंट से सूचना मिली थी कि यमुना में एक व्यक्ति बहता हुआ जा रहा है। उसके जिंदा होने की संभावना है। सूचना पर जल चौकी प्रभारी सहित अन्य बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

 

स्टीमर से यमुना में डूबते व्यक्ति का रेस्क्यू करने के लिए मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी अनुज धामा के साथ यमुना के तेज बहाव में चौकी के कर्मचारियों ने कूदकर व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया। किनारे पर लाकर प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए, जहां मजदूर की हालत में सुधार हो गया।

 

बेटे को लेकर पत्नी चली गई थी दिल्ली, परिजन भी हुए दूर
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के मुताबिक, यमुना से बचाए गए व्यक्ति की पहचान हो गई है। उसकी उम्र 40 साल है। होश में आने के बाद उसने बताया कि उसका एक बेटा है। मगर, कई साल पहले पत्नी बेटे को लेकर दिल्ली चली गई। वह कई साल से छीपीटोला में एक कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। मजदूरी करता है। चचेरा भाई महेश कैंट क्षेत्र में रहता है, जबकि जीजा रवि मथुरा में रहते हैं। परिवार के लोग कम ही संपर्क करते हैं। वह किसी तरह अपना खर्च चला रहा है।
विज्ञापन

मकान खाली करने की बात से तनाव में आया
पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया कि कई महीनों से काम नहीं कर रहा था। इस वजह से खर्च उठाना मुश्किल हो गया। उधर दो दिन पहले मकान मालिक ने भी कमरा खाली करने के लिए बोल दिया। इससे तनाव में आ गया। वह दोपहर में यमुना किनारा पर पहुंचा और यमुना में कूद गया। मगर, बारिश की वजह से यमुना में पानी अधिक है। तेज बहाव में वह बहने लगा। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed