फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead in the plot in mathura

Mathura Crime: खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका

Sun, 18 Sep 2022 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

साहिल नाम का युवक शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार की सुबह उसका शव प्लॉट में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
young man found dead in the plot in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा  के हनुमान नगर के किशोर की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर से 500 मीटर दूर सैय्यद के पास मैदान में मिला। उसके पास खोखा कारतूस फंसा तमंचा भी बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। मृतक के दादा की तहरीर पर चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली के हनुमान नगर निवासी साहिल उर्फ मोंटी (17) पुत्र आरिफ अली के मोबाइल पर शनिवार की रात करीब 12 बजे फोन आया। उसके बाद वह मोबाइल छोड़कर घर से निकल गया। रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे कोतवाली पुलिस का फोन गया तो घर में कोहराम मच गया। मैदान में साहिल का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


कोतवाली की धौली प्याऊ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया। पास से तमंचा मिला है। फोरेंसिक टीम ने तमंचे से फिंगर प्रिंट आदि महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के दादा की तहरीर पर सुमित, अमन, विवेक और सौरभ (सभी निवासीगण हनुमान नगर) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया नशेबाजी के चलते यह हत्या हुई है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 315 बोर की गोली उसके शरीर में फंसी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल इस साल 12वीं कक्षा में फेल हो गया था। उसके पिता ट्रक चालक हैं। परिवार का इकलौता होने के नाते वह काफी लाडला भी था। उससे छोटी बहन फिजा है। साहिल की हत्या से परिवार के लोग सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed