फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man flirting with teen girl in agra

बुरी नीयत से किशोरी को पकड़कर बंद कर लिया दरवाजा, अंदर से आई चीखने की आवाज तो हुआ ये

Tue, 08 May 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 08 May 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
young man flirting with teen girl in agra
रेप - फोटो : SELF
शाहगंज में पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसे कमरे में बंद कर लिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिजन और मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


वहीं एत्माद्दौला क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी रविवार रात को पड़ोस के घर में गई थी। 
विज्ञापन


तभी पड़ोसी के बेटे ने उसको पकड़ लिया। दरवाजा बंद कर लिया। किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जुट गए किशोरी के परिजन भी आ गए। 

young man flirting with teen girl in agra
up police - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी छत के रास्ते से भाग निकला। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

वहीं एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की किशोरी का आरोप है कि मोहल्ले का युवक उसका पीछा करता है। विरोध करने पर छेड़छाड़ करता है। इसकी शिकायत पुलिस से करने गई तो तेजाब डालने की धमकी दी। 

कई बार थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी सिटी से भी शिकायत की। महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुकी है पुलिस ने बताया कि किशोरी जिस युवक पर आरोप लगा रही है। 

रात में करता है कॉल

उसने किशोरी के परिवार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करा रखा है। मामले की जांच की जा रही है। एत्माद्दौला क्षेत्र की ही एक महिला का कहना है कि पड़ोसी युवक उसके मोबाइल पर रात में काल करता है। 

अश्लील बात करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। सोमवार सुबह घर आ गया। पड़ोसियों के आने पर भाग गया। उन्होंने भी पुलिस में शिकायत की  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed