फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dies due to injection given by a quack

Agra News: झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to injection given by a quack
सोनू की मौत के बाद क्लीनिक जमा भीड़। संवाद - फोटो : सोनू की मौत के बाद क्लीनिक जमा भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेवर। थाना क्षेत्र के गांव करपिया में झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत हो गई। झोलाछाप ने छह हजार रुपए में डेंगू के इलाज का दावा किया था। मामले की तहरीर थाने पर दी गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अरविंद कुमार पुत्र रामसनेही लाल निवासी करपिया ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ सोनू की तबीयत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर घर के बगल में ही अपना क्लीनिक संचालन करने वाले तथाकथित डॉक्टर के यहां से दवाई ली। डॉक्टर ने पुत्र के ड्रिप और इंजेक्शन लगाया जिस पर हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर अपने को डेंगू स्पेशलिस्ट होने का दावा करता है। पीड़ित से छह हजार रुपए मांगे। पीड़ित ने यूपीआई से छह हजार रुपए दे दिए। इंजेक्शन लगने के बाद सोनू की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसने दम तोड़ दिया। सोनू की मौत होने पर डॉक्टर अपने क्लीनिक का शटर गिरा मौके से फरार हो गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मामले में पुलिस ने मृतक सोनू के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed