फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died on condition of drinking three quarts of alcohol in 10 minutes by friends In Agra

शर्त ने ले ली जानः 10 मिनट में तीन क्वार्टर पीना था, जल्दी-जल्दी गटकने लगा जय, हालत बिगड़ी, छोड़ भाग गए दोस्त

Mon, 13 Feb 2023 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 11:20 PM IST
सार

आगरा में दोस्तों ने शराब पीने को लेकर शर्त लगाई। शर्त यह थी कि 10 मिनट में जो भी तीन क्वार्टर शराब पी लेगा, उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इस पर जय सिंह ने जल्दी-जल्दी शराब गटकना शुरू कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
young man died on condition of drinking three quarts of alcohol in 10 minutes by friends In Agra
शराब पीने की शर्त में गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दोस्तों की 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पीने की शर्त में जय सिंह की जान चली गई। आरोप है कि दोस्तों ने जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने शर्त लगाने वाले युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा गांव का है। गांव निवासी जय सिंह आठ फरवरी को ई-रिक्शा की किस्त जमा करने के लिए घर से निकला था। उसके पास 60 हजार रुपये थे। उसके भाई सुखवीर सिंह डौकी के गुढ़ा गांव में रहते हैं। भाई ने पुलिस को बताया कि शाम को एक परिचित ने बताया कि जय सिंह बेहोशी की हालत में शिल्पग्राम में पड़ा है। इस पर वह वहां पहुंचे। वह उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए। मगर, उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बाद में एसएन इमरजेंसी लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सुखवीर सिंह ने तहरीर दी है।

विज्ञापन

30-30 हजार रुपये बांट लिए

भाई ने कहा कि धांधूपुरा गांव निवासी केशव और भोला भाई जय सिंह को लेकर गए थे। उसे शराब पिलाई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी अपने पास रख लिए। दोनों ने 30-30 हजार रुपये आपस में बांट लिए। इसके बाद पुलिस से शिकायत नहीं करने का दबाव भी बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराकर घर चले गए

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि भोला और केशव को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वह शराब पीने के लिए आए थे। तभी शर्त लगी कि जो 10 मिनट में तीन क्वार्टर पी लेगा, उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसी शर्त को पूरा करने में जय सिंह की मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed