फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died by drowning in the Yamuna due to the negligence of friends in agra

Agra: दोस्तों की लापरवाही से युवक की यमुना में डूबकर हुई मौत, छोड़ आए थे अकेला

Sun, 02 Oct 2022 09:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 09:11 PM IST
सार

बल्केश्वर के पार्वती घाट पर यमुना में डूबकर युवक की मौत के मामले में तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वे युवक को अकेला छोड़कर चले आए थे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
young man died by drowning in the Yamuna due to the negligence of friends in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना में डूबकर युवक की मौत के मामले में तीन युवकों को जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि युवकों की लापरवाही से जान गई थी। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक विपिन गौतम ने बताया कि रजवाड़ा, बल्केश्वर निवासी राजन (24) 25 सितंबर को पार्वती घाट पर नहाने गया था। वह यमुना में नहाते समय डूब गया। 27 सितंबर को ताजगंज के नगला पैमा स्थित यमुना में शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया ये आरोप

हालांकि परिजन ने आरोप लगाया कि राजन मोहल्ले के अमर, छोटू, कलुआ और चेतन के साथ नहाने गया था। राजन घाट पर नहाता रह गया, जबकि बाकी चारों वापस आ गए। इसके बारे में घर में किसी को नहीं बताया। राजन गहरे पानी में होने की वजह से डूब गया। दोस्तों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed