{"_id":"69e457da2f43b67bbd0e97bb","slug":"young-man-died-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर युवक पर गिरा, जिस तरह हुई माैत; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर युवक पर गिरा, जिस तरह हुई माैत; दृश्य देख कांप गए लोग
Sun, 19 Apr 2026 09:49 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:49 AM IST
सार
11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन का तार टूटकर सीधे युवक के ऊपर गिर गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर के गांव बोदर के पास शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से डंपर के हेल्पर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है।
एटा जनपद के जलेसर निवासी डंपर चालक वीरेश कुमार और हेल्पर आरिफ (28) पुत्र अली हसन निवासी बिचपुरी, जिला रामपुर शनिवार सुबह करीब 7 बजे कंस्ट्रक्शन का सामान लेकर गांव बोदर आए थे। सामान उतारने के बाद जैसे ही वे सियाराम साहू के भट्ठे के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन का तार टूटकर सीधे आरिफ के ऊपर गिर गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।
हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में बिजली के तार बेहद जर्जर हालत में हैं। आए दिन यहां फॉल्ट होते रहते हैं। कई बार विद्युत निगम से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लापरवाही ने हेल्पर की जान ले ली।घटना की सूचना मिलते ही सहावर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।