फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man did the second marriage by cheating the his wife after love marriage in mainpuri

Mainpuri: जिसके प्यार में छोड़ा घर और बदला धर्म, उसने पांच साल बाद दिया धोखा, तलाक देकर कर लिया दूसरा निकाह

Sat, 15 Oct 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 06:59 PM IST
सार

जिस प्रेमी के लिए अपना घर छोड़ा, धर्म परिवर्तन किया, उसी ने प्रेम विवाह के बाद धोखा दे दिया। पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
young man did the second marriage by cheating the his wife after  love marriage in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मैनपुरी की रहने वाली एक युवती ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति ने उसे धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह शुक्रवार को ससुराल पहुंची। वहां पति ने तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ दिया और पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने करीब पांच साल पहले शहर के महमूद नगर निवासी दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवती का धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया। इसके बाद वह पति के साथ शहर के मोहल्ला अवध नगर में किराये के मकान में रहने लगी। युवती ने बताया कि 12 अक्तूबर को पति ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है। 

विज्ञापन

धोखा देकर किया दूसरा निकाह 

जब वह दिल्ली चला गया और 14 अक्तूबर को युवती को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। जब युवती महमूद नगर अपनी ससुराल पहुंची तो हैरान रह गईं। पति दिल्ली नहीं गया था। वह घर पर ही मौजूद था। उसने दूसरा निकाह कर लिया था। युवती ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता तोड़ने की बात कही। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दी तहरीर 

पीड़ित युवती शनिवार को कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
 

Etah: 'नागिन' की पहरेदारी में रातभर जागते रहे मोहल्ले के लोग, हैरान करने वाला है यह मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed