{"_id":"6665a78a0fdd9cb0440ba55d","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-firozabad-lakshmi-written-on-his-right-wrist-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, दो हिस्सों में मिला शव; दाहिने हाथ की कलाई पर लिखा है लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, दो हिस्सों में मिला शव; दाहिने हाथ की कलाई पर लिखा है लक्ष्मी
Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
सार
सुहागनगरी में युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव दो हिस्सों में बंटा मिला। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर लक्ष्मी लिखा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार देर रात अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक का शव हिरनगांव-जरौलीखुर्द के मध्य दो भागों में कटा हुआ रेल ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, किंतु पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
रविवार सुबह ट्रैकमैन रेल लाइन चेक करता हुआ हिरनगांव-जरौली खुर्द के मध्य पहुंचा। यहां ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा युवक का शव पड़ा मिला। उसने जानकारी रेल अधिकारियों को दी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टूंडला कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की। किंतु, पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की उम्र लगभग 30-32 साल है। वह नीली पेंट व ऑरैंज कलर की टी-शर्ट पहने था। उसकी दाहिनी कलाई पर लक्ष्मी लिखा है। शव को पहचान होने तक पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन