फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man committed suicide by hanging

Agra News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 29 Jan 2024 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jan 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging
युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव, शराब पीने का आदी था
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सींगपुर हविलिया निवासी युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह शव गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव सींगपुर हविलिया का रहने वाला दीपक सिंह (25) मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह शराब भी पीने का आदी हो गया था। रविवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर आया और बिना किसी से बात कि हुए कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात को वह किसी समय घर से बाहर निकल गया। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब गांव स्थित एक बगिया के पास पहुंचे। देखा कि दीपक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपक ने खुदकुशी किस वजह से की। इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed