फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide after troubled by his brother and sister-in-law

UP: भाई और भाभी ने किया ऐसा सलूक...सह न सका युवक, शादी के 21 दिन बाद दे दी जान; माैत से पहले बनाया ये वीडियो

Sat, 06 Dec 2025 05:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 06 Dec 2025 05:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के 21 दिन बाद ही युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी। युवक ने माैत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने भाई और भाभी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
young man committed suicide after troubled by his brother and sister-in-law
युवक ने माैत से पहले पोस्ट किया वीडियो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी युवक ने फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड करने के बाद यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी 21 दिन पहले ही शादी हुई थी। मरने से पहले उसने अपने भाई और भाभी पर संपत्ति हड़पने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना के 13 दिन बाद ससुर की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के आवास विकास कालोनी सेक्टर चार स्थित भगवती आशियाना के रहने वाले कमल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रजनी उर्फ मधु (20) की शादी 2 नवंबर को शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी लक्ष्मण (25) से की थी। लक्ष्मण का बड़ा भाई राकेश और भाभी उमा अपने दोनों भाइयों के हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहते थे। इसलिए वह शादी के खिलाफ थे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस कारण शादी के बाद रोजाना बेटी और दामाद से झगड़ा कर रहे थे। राकेश के पिता राम खिलाड़ी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। राकेश ने उनके रुपयों से संजय प्लेस में दुकान ली थी और लक्ष्मण के साथ मिलकर प्रिंटिंग का काम करता था। 19 नवंबर को दुकान पर देरी से आने पर राकेश ने लक्ष्मण को भगा दिया। घर पर राकेश और उसकी पत्नी बार-बार विवाद कर लक्ष्मण को कहीं जाकर मर जाने को बोल रहे थे।

22 नवंबर को बेटी ने फेसबुक पर लक्षण की वीडियो देखी, जिसमें वह भाई राकेश और भाभी उमा पर पिता की जमा पूंजी हड़पने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की बोल रहा था। वीडियो देखते ही बेटी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी और सबने लक्ष्मण को ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बाद एकता थाना की तोरा चौकी के प्रभारी ने लक्ष्मण का शव धोबीघाट पर यमुना में मिलने की जानकारी दी। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने शाहगंज पुलिस से शिकायत की। मामले में डीसीपी सिटी ने बताया कि युवक की फेसबुक पर मिले वीडियो और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: भरोसा कम और काम ज्यादा...भाजपा से सीख लिए समीकरण बनाना, अखिलेश यादव ने कह दी ये बड़ी बात




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed