फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man commits suicide by hanging in firozabad

लेखपाल की धमकी के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Mon, 11 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging in firozabad
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल की मनमानी और धमकी से तंग आकर दिल्ली नगर निगम में माली के पद पर तैनात कर्मचारी ने शनिवार रात को अपने पैतृक आवास थाना फरिहा के गांव नवलपुर में फांसी लगा कर जान दे दी। 
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, साथ ही लेखपाल के उत्पीड़न की कहानी अपनी हथेली पर भी लिखी। इसमें युवक ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर यह आरोप लगाया कि उसके परिवार के पट्टे की जमीन को दूसरे की जमीन में मर्ज कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर थाना फरिहा पहुंच गए और शव को थाने के गेट पर रख दिया। परिजन ने इस मामले में लेखपाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। परिजन आरोपी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फरिहा के गांव नवलपुर निवासी वीरेश कुमार (40) पुत्र ग्याप्रसाद यादव ने शनिवार रात को घर के अंदर पंखे पर दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह उसकी मां ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई।

आसपास के लोग एकत्रित हो गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने देखा कि युवक ने बाएं हाथ की हथेली पर कुछ लिखा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को जेब से सुसाइड नोट भी मिला।

सुसाइड नोट में युवक ने लेखपाल से तंग आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मौके की कार्यवाई के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। 

मृतक के छोटे भाई किशनपाल सिंह मथुरा रहते हैं वह भी गांव पहुंच गए। भाई किशनपाल का आरोप है कि चार वर्ष पूर्व भाइयों के बीच चार बीघा भूमि का पट्टा लेखपाल रजनीश के द्वारा किया गया था। उन लोगों ने भूमि सुधार में चार लाख रुपया खर्च कर दिया। उसमें फसल उगाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि वर्तमान लेखपाल देवेंद्र सिंह एवं राजस्व निरीक्षक लटूरी सिंह ने उनकी चार बीघा पट्टे वाली भूमि में से दो बीघा जमीन दूसरे को नाप दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उनकी मां खेत में काम कर रही थी तो विपक्षियों ने उन्हें रोक दिया।

इस मामले की जानकारी होने पर दिल्ली से भाई (वीरेश) गांव आया था। उन्होंने लेखपाल देवेंद्र से पट्टे की जमीन गलत नापने पर बात की। आरोप है कि लेखपाल द्वारा 15 हजार रुपये मांगे जा रहे थे।

 

वीरेश ने लेखपाल से कई बार कहा कि दूसरों को नापी गई उसकी दो बीघा जमीन उसे दिला दी जाए, लेकिन लेखपाल नहीं माना। इसी से आहत होकर उनके भाई वीरेश ने फांसी लगा ली। 

नवलपुर में वीरेश कुमार यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों ने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक पर आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   राजेश कुमार - एसपी देहात फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed