फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man climbed on the mobile tower in tundla firozabad

चिलचिलाती धूप में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर के टॉप पर जाकर लेट गया युवक

Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
सार

  • मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
  • युवक को टावर से नीचे उतारने में पुलिस के छूट गए पसीने 

विज्ञापन
young man climbed on the mobile tower in tundla firozabad
मोबाइल टावर पर लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कस्बा टूंडला में शुक्रवार दोपहर एक नशेड़ी युवक की हरकत से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और बिल्कुल ऊपर जाकर लेट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने उसे उतारने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। 

विज्ञापन

  
कस्बा के गुलाब नगर में दोपहर तकरीबन एक बजे अनामिका टॉकीज के समीप लगे मोबाइल टावर पर एक युवक को चढ़ता देख लोग पहले तो उसे टावर का कर्मचारी समझे, लेकिन जब वो ऊपर जाकर वहां लेट गया तो लोग दंग रह गए। लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


युवक की हरकतें देख सहमे लोग 


मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने टावर पर लेटे युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इस बीच वो टावर पर कभी इधर-उधर घूमता तो कभी लेट जाता। करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर युवक की यह हरकतें देख लोग सहम गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि टावर पर चढ़ा युवक ललित कुमार 40 पुत्र सूरज जाटव निवासी कच्चा टूंडला है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिवार के ही एक सदस्य ने ऊपर जाकर उसे समझाया तब करीब दो घंटे बाद वो नीचे आया। 
 

नशे का आदी है युवक


परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी है। वो नशे की हालत में ऊपर चढ़ गया था। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो बनाते रहे। 

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाला युवक नशे का आदी है, उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उधर, लोगों ने ललित को टावर से नीचे उतारने वाले युवक की प्रशंसा की। इससे पहले भी ललित टावर पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed