फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man called teenager near temple and committed rape In Mainpuri

किशोरी से दुष्कर्म: युवक ने मंदिर के पास बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, विरोध पर बोला- जान से मार दूंगा

Sat, 06 May 2023 10:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 10:30 AM IST
सार

मैनपुरी में युवक ने मंदिर के पास बुलाकर  किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
young man called teenager near temple and committed rape In Mainpuri
Agra News: युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने किशोरी को मंदिर के पास बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिशक गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी में काम कर रहे एक युवक ने बीती चार मई की रात पास ही रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी। कहा किसी को यह बात बताई तो जान से मार दूंगा। 

विज्ञापन

सहमी हुई किशोरी पहुंची घर

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी सहमी हुई घर पहुंची। उसने हिम्मत करके परिजन को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर परिजन के होश उड़ गए। वह उसे लेकर थाना पहुंचे। यहां आरोपी फरदीन के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी फरदीन की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने बताया की पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed