{"_id":"65326141bc0aabfd9508ae45","slug":"young-man-becomes-victim-of-poisoning-while-traveling-in-roadways-bus-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस में यात्रा के दौरान ये गलती कर बैठा युवक, अस्पताल में खुली आंख और...; बताया आखिर क्या हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बस में यात्रा के दौरान ये गलती कर बैठा युवक, अस्पताल में खुली आंख और...; बताया आखिर क्या हुआ था
Fri, 20 Oct 2023 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 04:45 PM IST
सार
दवा कंपनी में काम करने वाला युवक बुलंदशहर से एटा के लिए रोडवेज बस में बैठा था। इसके बाद जब आंख खुली तो उसने खुद को अस्पताल में पाया। पीड़ित के पास से नकदी और मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन
man demo, men demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के बागवाला के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा मिला। युवक का एक परिचित वहां रास्ते से निकला तो उसने पहचान कर ली। इसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने खुद को रोडवेज बस में सफर के दौरान बेहोश करके लूटने की बात कही। दोपहर के समय पूरी तरह से होश में आने पर परिजन उसे घर ले गए।
ये है मामला
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी शैलेश कुमार को बेहोश कर जहरखुरानों ने लूट लिया। उसके पास से 12 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों को बैग ले गए। भतीजे रूपकिशोर ने बताया कि चाचा बुलंदशहर में दवाओं की फैक्टरी में काम करते हैं। यहां से रात को रोडवेज बस में सवार होकर एटा के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। बस चालक बागवाला के पास छोड़कर चला गया। रात भर सड़क पर ही पड़े रहे। सुबह एक परिचित ने भीड़ होने पर देखा और पहचान कर जानकारी दी। इसके बाद उसने ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाद में हम लोग भी पहुंच गए।